
सेंट पीटर्सबर्गः रूस में चल रहे 21वें फीफा विश्वकप में गुरुवार को इंग्लैंड और बेल्जियम के बीच मुकाबला खेला गया। बेल्जियम ने मैच के दूसरे हाफ में अदनान जनुजाज के गोल से इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया। दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुकी थीं।
इंग्लैंड और बेल्जियम के बीच अंतिम मैच नंबर एक के लिए खेला गया। बेल्जियम इस जीत के साथ ही ग्रुप जी में 9 के साथ नंबर एक पायदान पर पहुंच गई है और इंग्लैंड नंबर दो पर रही।
पहले हाफ में इंग्लैंड और बेल्जियम दोनों टीमें बिना किसी गोल के बराबरी पर रहीं। वहीं दूसरे हाफ में अदनान ने मैच के 66वें मिनट में गोल बेल्जियम को जीत दिलाई। बेल्जियम ने अपने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बेल्जियम ने पनामा को अपने ओपनिंग मैच में 3-0 से हराया था। वहीं ट्यूनीशिया को 5-2 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website