Sunday , September 6 2026 2:33 PM
Home / Sports / रेहम खान ने किए कई सनसनीखेज खुलासे, कहा- इमरान के भारत में 5 नाजायज बच्चे

रेहम खान ने किए कई सनसनीखेज खुलासे, कहा- इमरान के भारत में 5 नाजायज बच्चे


कराची: पाकिस्तान में आम चुनावों से चंद दिनों पहले क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पत्नी ने उन्हें लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अपनी किताब में जो कुछ लिखा है वह उनकी मुश्किल बढ़ा सकता है।
चुनाव से ठीक पहले इस किताब के आने से इमरान खान की छवि को बड़ा झटका लगा है। रेहम की किताब के अनुसार इमरान खान के अपनी पार्टी की महिला कार्यकत्र्ताओं के साथ शारीरिक संबंध हैं। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि इमरान खान लंबे वक्त तक एक मर्द के साथ लिव-इन में रहे थे। रेहम ने इमरान खान को ड्रग्स का आदी बताया है। उन्होंने दावा किया है कि इमरान खान के नाजायज बच्चे भी हैं, जिनमें से 5 बच्चे भारत में ही हैं।
इमरान खान पर चौंकाने वाले खुलासे: रेहम ने अपनी किताब में यह भी लिखा है कि इमरान काले जादू की गिरफ्त में हैं। उन्होंने एक वाकया का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्होंने एक बार पी.टी.आई. के एक नेता को श्राप से मुक्ति पाने के लिए नंगे होकर अपने शरीर पर काली मसूर की दाल रगड़ते देखा था। गौरतलब है कि 25 जुलाई को पाकिस्तान में चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले रेहम के इन खुलासों से इमरान खान की छवि को बड़ा झटका लग सकता है।