
हिंदू धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र माना गया है। इसके विषय में बहुत से ग्रंथों में बहुत सी बातों का उल्लेख मिलता है। सभी लोग रोजाना तुलसी के दर्शन और पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अतिरिक्त तुलसी के पत्तों का प्रयोग भगवान श्री हरि की पूजा के लिए भी उपयोग किया जाता है। उनका भोग भी तुलसी पत्ते के बिना अधूरा होता है। माना जाता है कि तुलसी की पूजा मन की शांति के लिए की जाती है।
तुलसी का उपयोग बहुत से चीज़ों के लिए किया जाता है। आयुर्वेद की दृष्टि से ले लिया जाए तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत भी लाभदायक होती हैं। रोजाना एक पत्ते का सेवन करने से बहुत सी बीमारियां दूर रहती हैं। इस पौधे की बहुत सी प्रजातियां पाई जाती हैं। जैसे कि राम तुलसी, श्याम तुलसी और विष्णु तुलसी इत्यादि। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी लगाई जाती है उस घर में भगवान वास करते हैं।
आज आपको इससे जुड़े कुछ आसान से मंत्रों और पूजा के बारे में बताएंगे। जिस के जाप से आपकी हर मनोकामना दूर हो जाएगी।
रोज सुबह स्नान के बाद तुलसी जी को जल अवश्य दें और दीप दान करें। ॐ सुभद्राय नमः मंत्र का जाप करते रहें। जिससे आपको बहुत ही शुभ लाभ मिलेगा।
जब भी तुलसी के पत्ते को तोड़े तो- मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।। इस मंत्र का उच्चारण करके ही तुलसी के पत्ते को जोड़ना चाहिए।
इस प्रकार विधिवत मंत्र बोलते हुए पूजा करने से आपको ढ़ेरों लाभ मिल सकते हैं और व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website