Thursday , March 5 2026 12:19 AM
Home / Sports / तमीम इकबाल ने शतक लगाकर तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

तमीम इकबाल ने शतक लगाकर तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड


बांगलादेश और वैस्टइंडीज के बीच बीते दिनों गुआना के प्रोवीडैंस स्टेडियम में खेला गया मैच भले ही बांगलादेश ने 48 रन से जीत लिया लेकिन मैन ऑफ द मैच तमिम इकबाल एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर गए जिसके वह आदी नहीं है। दरअसल गुआना की टफ पिच पर बंगलादेश ने पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया था। ओपनिंग पर आए तमिम कुछ ज्यादा ही डिफैंसिव नजर आए। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना शतक 146 गेंदों में बनाया। ऐसा कर उन्होंने वैस्टइंडीज के ही रोनाको मॉर्टन का 12 साल पहले 145 गेंदों में बनाए शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मार्टन ने यह रिकार्ड जिमबाव्वे के खिलाफ पोर्ट आफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में बनाया था।
डेविड बून के नाम पर सबसे धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में सबसे धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड वैसे ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून के नाम पर है। बून ने हॉबर्ट के मैदान पर भारत के खिलाफ 1991 में खेलते हुए 166 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज रमीज राजा का नाम आता है जिन्होंने 1991 में ही मेलबोर्न स्टेडियम में वैस्टइंडीज के खिलाफ 157 गेंदों में शतक जड़ा था।

गेंद नाम विरुद्ध कब
166 डेविड बून भारत 1991
157 रमीज राजा वैस्टइंडीज 1991
156 जी मार्श इंगलैंड 1989
152

रमीज राजा श्रीलंका 1989
152 स्टॉक स्टायरस श्रीलंका 2006
151 टी कूपर अफगानिस्तान 2010
150 ज्योफ मार्श वैस्टइंडीज 1990
150 डीएल हेम्प कीनिया 2008
146 डेविड बून वैस्टइंडीज 1991
146 एलेक स्टीवर्ट वैस्टइंडीज 2000
146 तमिम इकबाल वैस्टइंडीज 2018
145 रेनाको मॉर्टन जिम्बाव्वे 2006