
बर्मिंघमः विराट कोहली ने लगातार दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के तारणहार की भूमिका निभाकर आज यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा। भारत ने 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 110 रन बनाये। कोहली को छोड़कर अन्य बल्लेबाज फिर से नाकाम रहे। भारतीय कप्तान अब भी 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि टीम लक्ष्य से 84 रन पीछे है। कोहली ने पहली पारी में 149 रन बनाये थे।
इससे पहले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने मध्यक्रम को झकझोर पांच विकेट लिए जिससे भारत ने सैम कुरेन की 63 रन की पारी के बावजूद इंग्लैंड को दूसरी पारी में 180 रन पर आउट किया और अब उसे पहला टेस्ट मैच जीतने के लिए 194 रन की दरकार है। इशांत ने 51 रन देकर पांच विकेट लिए। यह उनके करियर में आठवां अवसर है जबकि उन्होंने पारी में पांच विकेट लेने में सफलता हासिल की। रविचंद्रन अश्विन ने शीर्ष क्रम को झकझोरा और 59 रन देकर तीन विकेट लिये। उमेश यादव ने 20 रन के एवज में दो विकेट हासिल किये।
इससे पहले भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी के 287 रनों के जवाब में कप्तान विराट कोहली के 149 रनों की बदाैलत 273 रन बनाए। कोहली जब बल्लेबाजी करने आए थे तब टीम इंडिया का स्कोर 50 रन पर एक विकेट था। इसके बाद पतझड़ की तरह विकेट गिरे। कोहली ने रहाणे, हार्दिक पांड्या, अश्विन के साथ छोटी-छोटी पार्टनरशिप कर एक तो भारतीय टीम का स्कोर 200 पार किया। ऊपर से अपना इंगलैंड में प्रदर्शन सुधारते हुए शतक भी लगाया। वहीं इंगलैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में सधी हुई शुरुआत की थी। लेकिन भारतीय स्पिनर रविचंद्र अश्विन ने फिर से कुक (0) को बोल्ड कर इंगलैंड को करारा झटका दे दिया। इस तरह इंगलैंड 3.4 ओवर में एक विकेट खोकर 9 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।
इससे पहले दिन की शुरुआत इंगलैंड ने नौ विकेट पर 285 रन से आगे खेलते हुए की थी। इंगलैंड के खिलाड़ी महज दो रन ही और जोड़ पाए। इंगलैंड को 287 रन पर सिमेटने के बाद भारत की ओर से मुरली विजय और शिखर धवन बल्लेबाजी के लिए आए। दोनों ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन मुरली का विकेट गिरते ही लोकेश राहुल 4 और शिखर धवन 26 भी चलते बने। कप्तान कोहली ने रहाणे के साथ धीरे-धीरे स्कोर जरूर आगे बढ़ाया लेकिन तभी रहाणे 15 रन के स्कोर पर उनका साथ छोड़ गए।
India vs England
साहा की जगह टीम इंडिया में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक भी कुछ खास नहीं दिखा पाए और महज चार गेंद खेलकर स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। हार्दिक पांड्या ने आकर कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन वह भी सैम कुरैन की बेहतरीन इन स्विंग गेंद पर विकेट के सामने पाए गए। ऑल राऊंडर की हैसियत से खेल रहे अश्विन से कुछ उम्मीदें थी लेकिन वह भी 10 रन जोड़कर जेम्स एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद एंडरसन ने मोहम्म्द शमी (2) को मालान के हाथों कैच आऊट कर टीम इंडिया को आठवां झटका दे दिया। उधर, छोटी-छोटी पार्टनरशिप का फायला लेते हुए कोहली रन बरसाते रहे। पहले ईशांत शर्मा (5) के साथ 35 तो अंत में उमेश यादव (1) के साथ 57 रन की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया का स्कोर 274 रन तक पहुंचा दिया। विराट कोहली जब आऊट हुए तब उनका स्कोर 149 तक पहुंच चुका था। उन्होंने 225 गेंदों में 22 चौकों और एक छक्के की मदद से यह स्कोर बनाया।
इंगलैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने 22 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट झटके तो स्टुअर्ट ब्रॉड को 10 ओवर में 40 रन देकर कोई विकेट नहीं मिला। युवा तेज गेंदबाज सैम कुरैन ने 17 ओवर में 74 रन देकर टीम इंडिया के चार अहम विकेट निकाले। वहीं, स्पिनर आदिल राशिद ने 8 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके। बैन स्टोक्स ने 19 ओवर में 73 रन देकर दो विकेट निकाले।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website