Sunday , September 6 2026 2:39 PM
Home / Sports / 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 107 पर ऑलआउट

2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 107 पर ऑलआउट


भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट के अपने $खराब प्रदर्शन से कोई सबक नहीं सीखा और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के वर्षा बाधित दूसरे दिन शुक्रवार को मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों के आगे समर्पण कर दिया। भारतीय टीम 35.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गयी।
PunjabKesari
मुरली विजय 0, लोकेश राहुल 8, चेतेश्वर पुजारा 1, कप्तान विराट कोहली 23, हार्दिक पांड्या 11, दिनेश कार्तिक 1, अजिंक्या रहाणे 18, कुलदीप यादव 0, रविचंद्रन अश्विन 29 और इशांत शर्मा 0 पर आउट हो गए। यह तो भला हो अश्विन का जिन्होंने 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29 रन की सर्वाधिक पारी खेली वरना भारत ने अपने छह बल्लेबाज तो 62 के स्कोर तक गंवा दिए थे। मोहम्मद शमी दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुरली विजय 0, लोकेश राहुल 8, चेतेश्वर पुजारा 1, कप्तान विराट कोहली 23, हार्दिक पांड्या 11, दिनेश कार्तिक 1, अजिंक्या रहाणे 18, कुलदीप यादव 0, रविचंद्रन अश्विन 29 और इशांत शर्मा 0 पर आउट हो गए। यह तो भला हो अश्विन का जिन्होंने 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29 रन की सर्वाधिक पारी खेली वरना भारत ने अपने छह बल्लेबाज तो 62 के स्कोर तक गंवा दिए थे। मोहमद शमी दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
टीमें इस प्रकार हैं-
इंग्लैंडः एलिस्टर कुक, केटन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, क्रिस वोक्स, सैम करन, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन
भारतः मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शामी, ईशांत शर्मा