
जून में गुजरे फीफा विश्व कप के दौरान पुर्तगाल को एकमात्र उम्मीदें अपने स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टयानो रोनाल्डो से थीं। रोनाल्डो टीम को प्री-क्वार्टरफाइनल तक तो ले गए लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाए। विश्व कप में करारी हार के बाद रोनाल्डो से मशहूर फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अनुबंध न बढ़ाने का फैसला लिया तो रोनाल्डो ने सभी फुटबॉल फैंस का चौकाते हुए क्लब जुवेंट्स को ज्वाइंन कर लिया।
बीते सप्ताह ही अपनी टीम को शिएवो के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में जीत दिलाने वाले रोनाल्डो ने अब तूरीन स्थित अपने घर में पूरे परिवार के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। फोटो में रोनाल्डो अपने चारों बच्चों और गर्लफ्रैंड के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि सभी ने जुवेंट्स की वर्दी पहनी हुई है।
बता दें कि रियाल मैड्रिड से जुवेंट्स 100 मिलियन के करार के साथ आए थे। 33 साल के रोनाल्डो ने बीते सप्ताह इटेलियन चैम्प्यिनशिप में अपने क्लब के लिए मैच खेला था। उनका पहला मैच देखने के लिए रिकॉर्ड संख्या में दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website