
लंदनः इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह की आखिरी सत्र में घातक गेंदबाजी से भारत ने शुक्रवार को यहां शानदार वापसी करके इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच का पहला दिन पूरी तरह से अपने नाम कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर एक समय एक विकेट पर 133 रन था लेकिन पहले दिन का खेल समाप्त होने तक वह सात विकेट पर 198 रन बनाकर जूझ रहा था। पहले दो सत्र में विकेट से महरूम रहे इशांत ने 28 रन देकर तीन और बुमराह ने 41 रन देकर दो विकेट लिये हैं। स्पिनर रविंद्र जडेजा ने भी 57 रन के एवज में दो विकेट हासिल किये। मोहम्मद शमी ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला।
ENG 198/7 (90 Ovs)
CRR: 2.02
Day 1: Stump – England opt to bat
अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे एलिस्टेयर कुक की धीमी लेकिन ठोस पारी और दूसरे छोर से मोईन अली के पिच पर टिके रहने के ²ढ़ इरादों के कारण भारत पहले दो सत्र में केवल एक विकेट हासिल कर पाया लेकिन चाय के विश्राम के बाद एकदम से कहानी बदल गयी। कुक ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की लेकिन वह पिछली नौ पारियों के बाद पहली बार अर्धशतक जमाने में सफल रहे। उन्होंने 190 गेंदें खेलकर 71 रन बनाये तथा इस बीच अपने सलामी जोड़ीदार कीटोन जेङ्क्षनग्स (23) के साथ पहले विकेट के लिये 60 और मोईन अली (50) के साथ तीसरे विकेट के लिये 73 रन की उपयोगी साझेदारियां की।
इस साल विदेशी श्रृंखलाएं गंवाने के बावजूद टाॅप रैंकिंग पर है भारत
तीसरा सत्र पूरी तरह से भारत के नाम रहा जिसमें उसने छह विकेट हासिल किये। बुमराह ने कुक और कप्तान जो रूट (शून्य) को चार गेंद के अंदर पवेलियन भेजकर भारत को वापसी दिलायी। कुक के लिये उनकी मूव करती गेंद बल्ले को चूमकर विकेट पर लगी जबकि बुमराह की इनसिंवगर रूट के समझ से परे थी। वह उनके पैड पर टकरायी और जोरदार अपील पर अंपायर की उंगली उठ गयी। भारत ने मोईन और कुक के खिलाफ अपने दोनों रिव्यू गंवा दिये थे लेकिन रूट ने डीआरएस का सहारा लिया। उन्हें हालांकि इसका फायदा नहीं मिला और इंग्लैंड के कप्तान को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा। इशांत ने अगले ओवर में जेमी बेयरस्टॉ को भी खाता नहीं खोलने दिया। उनकी आफ स्टंप से जाती गेंद को बेयरस्टॉ ने लाइन में आये बिना खेलने की कोशिश की और विकेटकीपर ऋषभ पंत को आसान कैच थमाया। बेयरस्टॉ पिछली चार पारियों में तीसरी बार खाता नहीं खोल पाये और इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 133 रन से चार विकेट 134 रन हो गया। बेन स्टोक्स (11) भी ज्यादा देर तक मोईन का साथ नहीं दे पाये। जडेजा की सीधी लेकिन अपेक्षाकृत तेज गेंद विकेट के ठीक सामने उनके पैड पर टकरायी और अंपायर को फैसला देने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
कुक का है आखिरी मैच
मोइन की 170 गेंद की धैर्यपूर्ण पारी का अंत आखिर में इशांत ने किया। इस अनुभवी गेंदबाज ने उन्हें स्ट्रोक खेलने के लिये मजबूर किया और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पंत के दस्तानों में समा गयी। इशांत ने इसी ओवर में नये बल्लेबाज सैम कुरेन (शून्य) को भी पवेलियन की राह दिखा दी जिन्होंने पिछले मैच में अपनी दो साहसिक पारियों से पासा पलट दिया था। इशांत के अगले ओवर में जोस बटलर भी पवेलियन लौट सकते थे। कैच की उनकी अपील पर अंपायर की उंगली भी उठ गयी थी लेकिन रीप्ले से पता चला कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी। भारत ने 87 ओवर बाद नयी गेंद ली, लेकिन इससे असर नहीं पड़ा। स्टंप उखडऩे के समय बटलर 11 और आदिल राशिद चार रन पर खेल रहे थे।
इससे पहले रूट के लगातार पांचवें मैच में टास जीतने के बाद अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे कुक जब बल्लेबाजी के लिये मैदान पर उतरे तो भारतीय टीम ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ पेश किया। जडेजा ने जेनिंग्स को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर टीम को पहली सफलता दिलायी। राहुल का श्रृंखला में यह 12वां कैच था। शमी को शुरू में मूवमेंट नहीं मिला लेकिन दूसरे स्पैल में उन्होंने काफी प्रभावशाली गेंदबाजी की तथा कुक और मोईन को परेशान किया। भाग्य हालांकि उनके साथ नहीं था और अच्छे प्रयास के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली।
इंग्लैंड ने पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया जबकि भारत ने चोटिल रविचंद्रन अश्विन की जगह जडेजा और हाॢदक पंड्या के स्थान पर हनुमा विहारी को टीम में रखा। इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से पहले ही अपने नाम कर चुका है।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी साव, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह में से।
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जानी बेयरस्टा, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्राड, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स में से।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website