
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान एक बार फिर रानी मुखर्जी के साथ जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं। शाहरुख खान फिल्म ‘सैल्यूट’ में काम करते नजर आने जा रहे हैं। यह फिल्म भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर आधारित होगी। हालांकि शाहरुख ने अभी तक यह फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन इसे करने की इच्छा जरूर दर्शाई है। इस फिल्म में हीरोइन का रोल ज्यादा बड़ा नहीं है इसलिए बॉलीवुड की कुछ नामी हीरोइनों ने इसे करने से मना कर दिया है।
बताया जा रहा है कि अब यह ऑफर रानी मुखर्जी को दिया गया है। रानी मुखर्जी इन दिनों बॉलीवुड में अधिक सक्रिय नहीं हैं। शादी और बच्चे के साथ व्यस्त रहने के कारण बाद रानी फिल्मों में कम दिखाई देती हैं। इस वर्ष वह ‘हिचकी’ में नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि रानी फिल्म सैल्यूट में काम कर सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो रानी और शाहरुख फिर साथ दिखाई दे सकते हैं। शाहरुख और रानी ने चलते-चलते, पहेली, कुछ कुछ होता है जैसी कुछ फिल्मों में साथ काम किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website