
क्या आप भी बैटरी हेल्थ की फिक्र के चलते फोन को सिर्फ 80% तक चार्ज करते हैं? कम ही लोग जानते हैं कि इस तरह से वे अपना नुकसान कर रहे हैं। दरअसल फोन को पहले दिन से सिर्फ 80% तक चार्ज करने का मतलब है कि आप फोन की 20% पावर को बेकार छोड़ देते हैं। इसके बावजूद कुछ सालो में बैटरी हेल्थ गिरती जरूर है और तब आप चाहकर भी फोन की 100% बैटरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पाते।
क्यों सिर्फ 80% तक चार्ज नहीं करना चाहिए फोन? – लंबे समय से सलाह दी जाती रही है कि बैटरी हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए फोन को 20-80% के बीच चार्ज करना चाहिए। बड़ी तादाद में लोग इस नियम को फॉलो भी करते हैं और अपने फोन की चार्जिंग को 20% से कम नहीं होने देते और 80% से ज्यादा फोन को चार्ज नहीं करते। बताया जाता है कि इससे बैटरी हेल्थ को कम नुकसान होता है। हालांकि यह बात पूरी तरह से सच नहीं है। दरअसल फोन की बैटरी सिर्फ 80% चार्ज करने से आप अनजाने में अपने फोन की 20% क्षमता को पहले ही दिन से खत्म कर देते हैं। इसे यूं समझें कि आप एक दमदार बैटरी वाले फोन पर पूरे पैसे खर्चते हैं लेकिन 80% तक चार्ज करके आप खुद ही उसे एक पुराने और कमजोर बैटरी वाले फोन की तरह इस्तेमाल करते हैं।
इसके अलावा समय के साथ फोन की बैटरी डीग्रेड जरूर होती है। ऐसे में कुछ सालों के बाद आप अपने फोन को चाह कर भी फुल पोटेंशियल पर इस्तेमाल ही नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा इस प्रैक्टिस से सॉफ्टवेयर कैलिब्रेशन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। जिससे फोन फुल कैपेसिटी पर काम करना बंद कर देता है।
क्यों सिर्फ 80% तक चार्ज नहीं करना चाहिए फोन? – अक्सर देखा गया है कि लोग बैटरी हेल्थ के चक्कर में भूल जाते हैं कि वे फोन को 20% कम इस्तेमाल कर पा रहे हैं। इसे ऐसे समझें कि अगर आपके पास 5000mAh बैटरी वाला फोन है, तो आप 80% फोन चार्ज करके उसकी सिर्फ 4000mAh बैटरी को ही इस्तेमाल कर पाते हैं।
80% चार्ज करने पर भी गिरती है बैटरी – इस नियम का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि फोन को 80% तक चार्ज करने से भी बैटरी हेल्थ गिरना रुकती नहीं। दरअसल फोन की बैटरी कैमिकल रिएक्शन के चलते चार्ज और डिस्चार्ज होती है। अपनी बनावट के चलते कितना भी संभालकर इस्तेमाल करने पर बैटरी हेल्थ गिरती ही है। ऐसे मे आप 80% चार्ज करके भी फोन की बैटरी पूरी तरह सुरक्षित नहीं रख पाएंगे और कुछ सालों बाद चाह कर भी उसे 100% क्षमता पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
आज के समय में 80% चार्जिंग की जरूरत नहीं – आज के समय में 80% तक चार्ज करने से बेहतर है कि आप फोन के फीचर्स को इस्तेमाल करें। इससे फोन रात भर सिर्फ 80% चार्जिंग पर रहता है और आपकी आदत को देखते हुए उस समय 100% तक चार्ज होता है, जिस समय आप फोन को इस्तेमाल करते हैं।
Home / Business & Tech / क्यों 80% तक फोन चार्ज करना है बड़ी गलती? सच जानकार आप भी करने लगेंगे 100% चार्ज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website