
अगर आप भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि 8 सितंबर, 2026 से लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन में बंद होने वाला है। कुछ पुराने डिवाइस में व्हाट्सऐप का सपोर्ट नहीं मिलेगा। अगर आपका स्मार्टफोन पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर चल रहा है तो 8 सितंबर से आप उस डिवाइस में व्हाट्सऐप उपयोग नहीं कर पाएंगे। दरअसल, मेटा के स्वामित्व वाला ऐप कई नए फीचर्स लेकर आ रहा है, जिनमें ‘नोटिफिकेशन बबल्स’ शामिल है। कंपनी ऐप को अपडेट करके नए सिस्टम की क्षमताओं और परफॉर्मेंस के हिसाब से बना रहा है। अगर आपका फोन भी पुराने वर्जन पर रन कर रहा है तो उसमें व्हाट्सऐप बंद होने से पहले कुछ जरूरी काम जरूर कर लें।
इन डिवाइस पर नहीं चलेगा ऐप- व्हाट्सऐप के अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp उन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा, जो Android 6.0 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर रहे हैं। इसका मतलब है कि Android 5.0 और 5.1 पर चलने वाले फोन्स में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अब नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस को सपोर्ट करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसलिए पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाले फोन्स में व्हाट्सऐप का सपोर्ट खत्न किया जा रहा है। हालांकि, आईफोन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स – WhatsApp नए फीचर्स ला रहा है, जो बेहतर सिस्टम पर निर्भर करते हैं। उदाहरण के लिए, यह नोटिफिकेशन बबल्स पर काम कर रहा है, जिससे चैट्स स्क्रीन पर तैरते हुए आइकन्स के रूप में दिखाई देंगी। हालांकि, एंड्रॉयड पहले से ही फ्लोटिंग विंडोज को सपोर्ट करता है, लेकिन बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप अपने खुद के इंटरफेस के जरिए इसे और आसान बनाना चाहता है।
रिपोर्ट के अनुसार, इसका असर वहां ज्यादा होगा, जहां अभी भी कई यूजर्स पुराने OS पर रन करने वाले डिवाइस में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें भारत, ब्राजील, पाकिस्तान और दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्से शामिल हैं।
क्या करना चाहिए? – पहले तो आपको ये चेक करना चाहिए कि आपको फोन किस ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर रहा है।
इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं।
फिर सिस्टम में जाकर सिस्टम अपडेट में देखें।
यहां आपको पता चल जाएगा कि आपको फोन किस ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर रहा है।
2. अगर आपका फोन पुराने वर्जन पर रन कर रहा है को व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद होने से पहले चैट्स और फोटोज आदि का बैकअप लें।
इसके लिए व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में जाएं।
चैट्स में जाना होगा।
इसके बाद चैट्स बैकअप में जाएं।
अब यहां Backup Now पर क्लिक करके बैकअप लें।
Home / Business & Tech / 8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप, बंद होने से पहले पूरे कर लें ये काम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website