Wednesday , April 29 2026 5:14 PM
Home / Sports / ड्रेसिंग रूम में वेप करते पकड़े गए रियान पराग, क्या एक्शन लेंगे मैच रेफरी? बैन भी हो सकते हैं

ड्रेसिंग रूम में वेप करते पकड़े गए रियान पराग, क्या एक्शन लेंगे मैच रेफरी? बैन भी हो सकते हैं


मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। बता दें कि पंजाब किंग्स का विजय रथ भी आरआर ने रोक दिया। आईपीएल 2026 में पंजाब को पहली बार हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि, इससे ज्यादा बात इस वक्त राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की हो रही है। मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में रियान पराग को स्मोक करते हुए देखा गया। वह वेप कर रहे थे। यह घटना राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर की है। पराग को वेप पीते हुए साफ देखा गया। उनकी सोशल मीडिया पर वेप करते हुए वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन अब इसपर मैच रेफरी एक्शन भी ले सकते हैं। पराग को उनके इस एक्शन पर सजा मिल सकती है।
रियान पराग को क्या-क्या सजा मिल सकती है?
IPL के कोड ऑफ कंडक्ट में ‘vaping’ शब्द का सीधा जिक्र तो नहीं है, लेकिन भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह से गैरकानूनी है। भारत सरकार के 2019 के कानून (PECA) के तहत ई-सिगरेट और वेपिंग पर सख्त रोक है। चूंकि इनका इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है, इसलिए स्टेडियम के अंदर ऐसा करना एक गंभीर मामला माना जा सकता है।
इसके अलावा स्टेडियम के सुरक्षा नियमों के अनुसार आईपीएल के सभी वेन्यू ‘नो-स्मोकिंग’ जोन होते हैं। प्लेयर्स और अधिकारियों की गेट पर चेकिंग की जाती है और उन्हें लाइटर, माचिस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक स्मोकिंग डिवाइस अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होती।