
नीता अंबानी ने TIME 100 गाला 2026 के स्टेज पर भारतीय विरासत की जड़ों की खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट किया। जहां न सिर्फ उनका बनारसी साड़ी में देसी ग्रेस साफ झलक रहा था, बल्कि उनका लग्जरी हार भारतीय शिल्प, इतिहास और हाई- फैशन का अनोखा संगम बनकर उभरा। खासतौर पर इसमें जड़ा बेशकीमती 101 कैरेट का पीयर शेप डायमंड सबका ध्यान अपनी ओर खींच ले गया। जिसका कनेक्शन हैदराबाद की निजामी विरासत से है।
यही वजह है कि उनका यह लुक सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट बन गया। जिसका हर एक एलिमेंट चाहे साड़ी हो, जूलरी या ओवरऑल स्टाइलिंग, अपनी अलग कहानी कह गया, लेकिन साथ मिलकर इसने एक रॉयल और रिफाइंड अपील क्रिएट की। इस लुक के जरिए नीता ने इंडियन हैंडलूम और पारंपरिक कला की खूबसूरती को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन तरीके से शोकेस किया।
पहनी फ्लोरल पैटर्न से सजी बनारसी साड़ी – नीता ने इवेंट के लिए स्वदेश की हैंडवोवन बनारसी साड़ी पहनी, जो इंडियन टेक्सटाइल की रिच हेरिटेज को दर्शाती है। साड़ी का टेक्सचर और बुनाई इसे क्लासिक और टाइमलेस अपील देता है। जहां सेक्विन सितारों से हाइलाइट होते सुनहरे जरी बॉर्डर के साथ ब्लैक बेस वाली साड़ी पर बने पिंक, ऑरेंज और ग्रीन पेस्टल शेड्स फ्लावर बेहद सुंदर लगे।
5 महीने में बनकर हुई तैयार – साड़ी को कतन सिल्क में कड़वा तकनीक के साथ उस्ताद कारीगर रहीम और गुलजार ने तैयार किया। जिस तकनीक में साड़ी पर हर एक डिजाइन (बूटा/मोटिफ) अलग- अलग हाथ से बुना गया न कि पूरी साड़ी पर एक साथ। यानी हर मोटिफ को अलग से जोड़कर तैयार किया, जिससे डिजाइन उभरा हुआ और शार्प नजर आता है, जो यहां भी दिख रहा है। ऐसे में मिसेज अंबानी की बनारसी साड़ी को बनाने में पांच महीने का समय लगा।
Home / Lifestyle / नीता अंबानी के 101 कैरेट डायमंड का हैदराबाद कनेक्शन जानते हो? 300 साल पुरानी निजामी विरासत से जुड़ा, है बड़ा खास
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website