
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने खुलासा किया कि 2005 एशेज इंग्लैंड से हार के बाद कोच जान बुकानन ने खिलाडिय़ों की जीतने की इच्छा पर सवाल उठाया था जिसके बाद टीम में विद्रोह की स्थिति बन गयी थी। वार्न ने अपनी किताब ‘नो स्पिन’ में लिखा, ‘एजबेस्टन टेस्ट के बाद जान बुकनान ने बस से होटल की तरफ जाते समय टीम की बैठक बुलायी। मुझे लगा कि पता नहीं वह क्या कहेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘हम टीम के ड्रेसिंग रूम में मिले और उन्होंने कहा कि हम मैच में अच्छा नहीं खेले। यह सही था। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि हम अच्छा क्यों नहीं खेले?’वार्न ने कहा कि बुकानन ने जब खिलाडिय़ों की इच्छाशक्ति पर सवाल उठाया तो किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया।
वार्न ने कहा, ‘हर कोई सर नीचे कर कर बैठा था, कोई भी उनसे उलझना नहीं चाहता था। मुझे लगा यह मेरे आत्मसम्मान की बात है और मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैं आपकी बातों से इत्तेफाक नहीं रखता हूं।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website