
न्यूयार्क: अमेरिका, जापान और रूस के अंतरिक्ष यात्री कजाखस्तान से आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की दो दिन की यात्रा के लिए रवाना हुए। नासा टेलीविजन ने बताया नासा की अंतरिक्ष यात्री कैथलीन रूबिन्स, रूसी अंतरिक्ष यात्री अनातोली इवानिशिन और जापान के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी ने भारतीय समयानुसार आज सुबह सात बजकर छह मिनट पर बैकानुर कॉस्मोड्रोम से आईएसएस के लिए उड़ान भरी और नौ मिनट बाद कक्षा में पहुंच गए।
यह रॉकेट शनिवार सुबह नौ बजकर 42 मिनट पर आईएसएस पर पहुंचेगा। यह अभियान चार महीने तक चलेगा। रूबिन्स ने प्रक्षेपण से पहले नासा के साथ एक साक्षात्कार में कहा मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि हम कक्षा में जीव विज्ञान के कई प्रयोग करेंगे। वह कक्षा में डीएनए सीक्वेंसिंग का प्रयास करने वाली हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website