
पाकिस्तान-आॅस्ट्रेलिया के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन एक ऐसा वाकया हुआ, जिसे देखने के बाद हर कोई हंसने पर मजबूर हो गया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बेवकूफ बनाकर रन आउट कर दिया। अगर आप भी पूरी स्टोरी को जानेंगे तो हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
जानें क्या हुआ?
पारी के 53वें ओवर में सिडले की तीसरी गेंद पर अजहर ने बाउंड्री की ओर शॉट लगाया। गेंद बांउड्री की तरफ जाने लगी। अजहर को लगा कि चाैका हो गया आैर वह क्रीज पर खड़े होकर शफीक के साथ बातचीत करने लगे। लेकिन दूसरी तरफ दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से गेंद थर्ड मैन की ओर बाउंड्री से कुछ गज पहले ही रुक गई। स्टार्क ने उनकी इस गलती का फायदा उठाते हुए टिम पेन की ओर गेंद फेंकी और पेन ने बिना देरी किए गिल्लियां गिरा दी। यह देखकर अजहर अली काफी हैरान हुए और उन्हें कुछ समझ में नहीं आया कि हकीकत में हुआ क्या है। अजहर 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
#Comedy #PakvsAus #2ndTest
— Raza Hassan (@IPL2020_IPL13) October 18, 2018
Create Historical Moments#AzhaAli#AzharAliRunOut#RunOut#Out#Azhar_Ali_Run_Out pic.twitter.com/lOC7Uy2kB7
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website