Sunday , September 8 2024 12:49 PM
Home / Sports / अपने खेल में ही नहीं इस मामले में भी टॉप पर है सानिया मिर्जा

अपने खेल में ही नहीं इस मामले में भी टॉप पर है सानिया मिर्जा

sania-mirza-1
नई दिल्ली | दुनिया की नंबर एक महिला युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा न सिर्फ अपने खेल में टॉप पर हैं बल्कि वह अपनी ड्रेस के मामले में भी खिलाडि़यों की सूची में शीर्ष पर मौजूद हैं। सानिया की खूबसूरती के जितने ज्यादा दीवाने हैं, उससे भी कहीं अधिक उनकी ड्रेस को पसंद किया जाता है और यह बात एक सर्वे में सामने आई है।
सानिया की खूबसूरती के कायल दुनिया भर में मौजूद हैं और उनकी ड्रेस को भी एक सर्वे में सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। अक्सर लहंगा, साड़ी और अनारकली ड्रेस में न•ार आने वाली सानिया ने’वल्र्ड एथनिक डेÓके मौके पर क्राफ्ट््सविला डॉट काम की ओर से कराए गए एक सर्वे में खिलाडि़यों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। सानिया को 62.9 प्रतिशत वोट मिले।
वेबसाइट ने अपने ग्राहकों के लिये ऑनलाइन पोल आयोजित किया था जिसमें कई सर्वे कराए गए। कुर्ती और डेनिम पहने अक्सर न•ार आने वाली बैडङ्क्षमटन खिलाड़ी सायना नेहवाल 18.8 प्रतिशत वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं जबकि स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को 9.3 प्रतिशत वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहीं। भारतीय युगल विशेषज्ञ ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा और निशानेबाज हीना सिद्धू का भी नाम सर्वे में शामिल था।