
गुयाना : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने महिला ट््वंटी 20 विश्वकप में अपने तीसरे ग्रुप बी मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 54 रन से सांत्वना जीत दर्ज कर ली। गुयाना नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 144 रन बनाए थे लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी की टीम 18 ओवरों में 90 रन पर ही ढेर हो गई।
ग्रुप बी की शीर्ष टीम आस्ट्रेलिया और दूसरे नंबर की भारत ने अपराजित रहते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है जबकि न्यूजीलैंड की यह 3 मैचों में पहली जीत थी और वह होड़ से बाहर हो गई है। वहीं, पाकिस्तान 4 मैचों में 3 हारने के बाद बाहर हो गया है। पाकिस्तान की पारी में कप्तान जाविरा खान ने सर्वाधिक 36 रन बनाए और 7 बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सकीं।
न्यूजीलैंड के लिए एमिलिया केर ने 21 रन पर 3 विकेट और जेस वाटकिन ने 9 रन पर तीन विकेट लिये। इससे पहले न्यूूजीलैंड की पारी में सोफी डिवाइन ने 32 रन, सूजी बेट्स ने 35, कप्तान एमी सैथरवेट ने 26 और केटी मार्टिन ने 29 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से टूर्नामेंट के आखिरी मैच में सना मीर और आलिया रियाज ने 2-2 विकेट झटके
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website