
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को बुधवार को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। पोंटिंग को यहां मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान हमवतन ग्लैन मैक्ग्रा ने कैप देकर औपचारिक तौर पर उन्हें सम्मानित किया।
पोटिंग को इसी साल जुलाई में हुई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वार्षिक बैठक में भारत के राहुल द्रविड़, इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की क्लारे टेलर के साथ हॉल ऑफ फेम में चुना गया था। पोंटिंग ने कहा, यह शानदार अहसास है। एमसीजी में इस समारोह के होने से यह कैप थोड़ी और खास बन गई है।
मुझे आज पता चला कि मैं उन 25 ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों में हूं जिन्हें इस सूची में जगह मिली है। आप जब ऑस्ट्रेलिया के लिए एक मैच खेलते हो तो आप एक विशेष ग्रुप में शामिल हो जाते हो लेकिन अब आप अईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हैं, तो आप क्रिकेट खिलाडिय़ों के एक अलग ग्रुप में आ जाते हो। इसलिए यह मेरे लिए विशेष दिन है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website