Monday , February 9 2026 9:38 PM
Home / Sports / गायिका कैथरीन का आरोप- फुटबॉलर डेविड बैकहम ने की शर्मनाक हरकत

गायिका कैथरीन का आरोप- फुटबॉलर डेविड बैकहम ने की शर्मनाक हरकत


डेविड बैकहम और गायिका कैथरीन जेनकिंस में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में कैथरीन ने ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ को दिए इंटरव्यू में साफ कहा है कि बैकहम ने उन्हें ओ.बी.आई. (ऑर्डर ऑफ द बिटिश एम्पायर) अवॉर्ड मिलने पर अशोभनीय टिप्पणियां की जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कैथरीन मुताबिक कई लोगों के रोल मॉडल होने के बावजूद बैकहम ने शर्मनाक हरकत की है जिसका उन्हें पश्चाताप होना चाहिए।

बता दें कि डेविड बैकहम की एक ई-मेल लीक हुई थी जिसमें उन्होंने खुद को अवॉर्ड न मिलने पर निराशा तो जेनकिंस को मिलने पर आपत्ति जताई थी। बैकहम ने ई-मेल में लिखा था कि जेनकिंस ने ऐसा क्या किया है जिस कारण उन्हें सम्मान मिल रहा है।
ओपेरा गायिका जेनकिंस को युद्ध क्षेत्रों में यात्रा कर सैनिकों का मनोरंजन करने व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए 2014 में ओ.बी.ई. से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि आप अपना काम करते हैं और फिर इस तरह के विवादों में आ जाते हैं, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।