
मार्कस हैरिस की संयम भरी पारी के दम पर आस्ट्रेलिया ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर जारी चौथे टेस्ट मैच में भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर के सामने सधी हुई शुरुआत करते हुए तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 4विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं।
पहले सत्र का खेल खत्म होने तक मार्कस हैरिस 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ मार्नस लाबुस्शाने 18 रन बनाकर खड़े हुए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी दूसरे दिन सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित की थी। इस लिहाज से आस्ट्रेलिया अभी भी भारत से 500 रन पीछे है।
हैरिस और लाबुस्शाने के बीच अभी तक दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 24 रनों के साथ की। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छा खेल रहे थे और बिना किसी परेशानी के रन बना रहे थे। इस बीच गेंदबाजी पर आए कुलदीप यादव की एक गेंद पर उस्मान ख्वाजा शॉट को मिस टाइम कर गए और गेंद सीधे चेतेश्वर पुजारा के हाथों में गई। ख्वाजा का विकेट 72 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने 71 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाए।
हैरिस हालांकि किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं थे और आराम से खेल रहे थे। उन्होंने 25वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर टेस्ट में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। हैरिस ने इसी सीरीज के एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच से पदार्पण किया था।
दूसरे छोर से नंबर-3 पर आए लाबुस्शाने विकेट पर पैर जमाने की कोशिश में थे। कुलदीप और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी हालांकि इन दोनों पर कुछ प्रभाव नहीं डाल सकी। दोनों बल्लेबाजों ने इनकी फिरकी का अच्छे से सामना किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website