Monday , February 9 2026 10:53 PM
Home / Sports / सरफराज को मुश्किल में डालेगी अफ्रीकी खिलाड़ी के खिलाफ की गई यह टिप्पणी!

सरफराज को मुश्किल में डालेगी अफ्रीकी खिलाड़ी के खिलाफ की गई यह टिप्पणी!


यहां मंगलवार को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैच की सीरीज का दूसरा वनडे खेला गया। इसमें मेजबान अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी कर 45.5 ओवर में 203 रन बनाए। हसन अली ने सर्वाधिक 59 और विकेटकीपर कप्तान सरफराज अहमद ने 41 रन ठोके।
एंडिले फेहलुक्वायो ने चार, तबरेज शम्सी ने तीन, कागिसो रबाडा ने दो और ओलिवियर ने एक विकेट लिया। जवाब में अफ्रीका ने 42 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वान डर डुसेन ने नाबाद 80 व फेहलुक्वायो ने नाबाद 69 रन ठोके। शाहीन शाह आफरीदी को तीन और शादाब खान को दो विकेट मिले। फेहलुक्वायो को उनके हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान सरफराज की एक हरकत उन्हें बड़ी परेशानी में ला सकती है। दरअसल एक विडियो वायरल हुआ है जिसमें सरफराज, फेहलुक्वायो को काला कहते दिख रहे हैं। स्ट्ंप्स में लगे कैमरे में उनकी आवाज रिकॉर्ड हो गई। सरफराज बोले, अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा के आया है आज?