
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी कोहली नहीं खेलेंगे।
बीसीसीआई ने कहा, “पिछले कुछ माह में कोहली पर काम के दबाव को देखते हुए टीम प्रबंधन और वरिष्ठ चयन समिति ने उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले आराम देने का फैसला किया है।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website