
अर्जेंटीना के फुटबॉलर मौरो इकार्डी और उनकी मॉडल पत्नी वांडा में दूरियां और बढ़ गई हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच वांडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर सारी स्थिति स्पष्ट कर दी है। उक्त वीडियो में वांडा मौरो के साथ वाली फोटो जलाती हुई दिख रही है। इससे यह कयास लग रहे हैं कि वांडा की तरफ से रिश्ता खत्म कर दिया गया है।
बड़ी बात यह है कि यह कपल अभी एक दिन पहले ही फुटबॉल मैच साथ देखने पहुंचा था। दोनों में रिश्ते में अचानक इतनी बड़ी दरार कैसे आ गई इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि मैरो का किसी और लड़की के साथ चक्कर चल रहा है जिस कारण वांडा बेहद निराश थी। शायद इसी कारण उन्होंने पति मौरो से रिश्ता तोडऩे में ही भलाई समझी।
वांडा की इससे पहले 2008 में मैक्सी लोपेज के साथ शादी हुई थी। 5 साल टिकी इस शादी के दौरान वांडा ने मैक्सी के 3 बेटों को जन्म दिया। 2014 में मौरो से शादी के बाद उन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया। बता दें कि मौरो ने जब वांडा से शादी की तब उनकी उम्र महज 21 साल की थी। वांडा पेशे से टीवी होस्ट है। वह फुटबॉल एजैंट रहने के साथ कई कंपनियों के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website