Thursday , April 30 2026 8:50 AM
Home / Sports / IND vs AUS 2nd T20 : बेंगलुरु में हावी रहती है टीम इंडिया, देखें आंकड़े

IND vs AUS 2nd T20 : बेंगलुरु में हावी रहती है टीम इंडिया, देखें आंकड़े


गामी विश्व कप के लिए मनोवैज्ञानिक फायदा लेने के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु के मैदान पर दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए उतरेगी। बेंगलुरु में टीम इंडिया अपने पिछले दोनों टी-20 मैच जीते है ऐसे में उनसे फिर से उम्मीद होगी कि वह दूसरा मैच जीतकर सीरीज को टाई करा सके। विशाखापत्तनम में हुए पहले टी-20 में भारतीय टीम खराब बल्लेबाजी का शिकार होने के चलते 3 विकेट से मैच हार गई थी।
भारत ने नियमित सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आराम देकर राहुल को मौका देने का फैसला किया जिन्होंने वापसी करते हुए पहले मैच में 36 गेंद में 50 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाले गेंदबाजी आक्रमण ने हालांकि टीम को अंतिम ओवर तक मैच में बनाए रखा लेकिन यह नाकाफी था।
धोनी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ठोस प्रदर्शन से अपने आलोचकों को शांत करने में सफल रहे लेकिन रविवार को उनकी धीमी पारी से एक बार फिर उन पर सवाल उठने लगे हैं। पदार्पण कर रहे लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय (चार ओवर में बिना विकेट के 31 रन) को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन कप्तान कोहली के अनुसार उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। इस 21 वर्षीय स्पिनर को एक और मौका मिल सकता है।
सलामी जोड़ी पर फंस सकता है पेंच
आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में राहुल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था जिसके बाद एक टीवी शो पर महिलाओं के प्रति विवादास्पद बयान के कारण उन्हें और हाॢदक पंड्या को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया था। बाद में प्रतिबंध हटा दिया गया लेकिन इन दोनों को अब भी जांच का सामना करना होगा। श्रृंखला दांव पर लगी है और ऐसे में यह देखना होगा कि रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए फिर धवन को मौका दिया जाता है या फिर टीम विशाखापत्तनम की सलामी जोड़ी को एक बार फिर मौका देती है।
उमेश की जगह विजय या सिद्धार्थ कौल को मौका
ब्रेक से वापसी करते हुए बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन उमेश यादव ने काफी रन लुटाए और अंतिम ओवर में 14 रन का बचाव करने में नाकाम रहे। भारत उमेश की जगह सिद्धार्थ कौल को मौका दे सकता है या फिर बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए आलराउंडर विजय शंकर को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है। मेजबान टीम पहले टी-20 में लंबे निचले क्रम के साथ उतरी थी जिसका असर उसके अंतिम स्कोर पर पड़ा और टीम नौवें ओवर में एक विकेट पर 69 रन बनाकर अच्छी स्थिति में होने के बावजूद मजबूत स्कोर खड़ा करने में विफल रही।
ऑस्ट्रेलिया के लिए बैटिंग चिंता का सबब
पहले मैच में भारत को धीमी पिच पर 126 रन पर रोककर आस्ट्रेलियाई टीम खुश होगी लेकिन बल्लेबाजी टीम के लिए ङ्क्षचता का सबब है। आस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में होने के बावजूद पहला मैच अंतिम ओवर में जीती। उन्हें पता है कि भारत चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर आसानी से घुटने नहीं टेकने वाला। कप्तान आरोन फिंच की नजरें ग्लेन मैक्सवेल पर टिकी होंगी जिन्होंने पिछले मैच में 43 गेंद में 56 रन बनाए थे।
पंत और कार्तिक के लिए भी आखिरी मौका
विश्व कप टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार पंत रविवार को जल्द आउट होने के बाद अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और दिनेश कार्तिक की नजरें भी बड़े स्कोर पर टिकी होंगी। विश्व कप से पहले दिनेश कार्तिक के पास छाप छोडऩे का यह अंतिम मौका होगा। सभी की नजीरें एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी होंगी जिन्हें विजाग में जूझना पड़ा था और वह 37 गेंद में सिर्फ नाबाद 29 रन बना पाए थे जिससे भारत ने सात विकेट पर 126 रन बनाए।

टीमें इस प्रकार हैं-
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, कृणाल पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल और मयंक मारकंडेय।
आस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शार्ट, पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, बेहरेनडोर्फ, कूल्टर नाइल, ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोंब, नाथन लियोन, मैक्सवेल, रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टोइनिस, एश्टन टर्नर और एडम जम्पा।