
दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कालिस का मानना है कि फॉरमेट को देखते हुए अभी तक किसी भी टीम को विश्व कप का प्रबल दावेदार बताना सम्भव नहीं है। कालिस दो बार आईपीएल खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के कोच हैं। कालिस ने कहा, “यह विश्व कप पूरी तरह खुला हुआ है। कोई एक टीम खिताब की दावेदार नहीं है। फॉरमेट ने इस विश्व कप को रोचक बना दिया है।”
विश्व कप का आयोजन 30 मई से इंग्लैंड एवं वेल्स में होना है। इस साल सभी टीमें एक दूसरे के साथ मैच खेलेंगी और अंक तालिका में शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 1992 विश्व कप में यह फॉरमेट पहली बार आजमाया गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website