आईपीएल-12 का तीसरा मैच मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को 37 रनों से हरा दिया है। मुंबई ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 27 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी खेलते हुए दिल्ली को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सहायता दी। हालांकि मुंबई 214 रनों के लक्ष्य को भेदने में नाकामयाब रही और मैच हार गई।

मुंबई इंडियन्स की पारी
मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा (14) के रूप में लगा। वह इशांत की तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया कैच दे बैठे और आउट हो गए। दूसरा विकेट 6वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव का उड़ा। श्रेयस अय्यर ने यादव को रन आउट किया। 6वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्विंटन डी कॉक भी पवेलियन लौट गए। वह इशांत की गेंद पर ट्रेंट बाल्ट के हाथों कैच आउट हुए।
11वें ओवर की पांचवी गेंद पर किरोन पोलार्ड कीमो पॉल की गेंद पर राहुल तेवतिया को कैच दे बैठे और पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैदान में उतरे हार्दिक पांड्या 2 गेंदें खेलते हुए जीरो पर आउट हो गए। अक्सर के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर वह उन्हें कैच देकर बाहर चले गए। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (32) बोल्ट की गेंद पर राहुल को कैच देकर आउट हो गए। पांड्या के बाद बैन कटिंग 16.2 ओवर में 3 रन बनाकर आउट हुए। वह रबादा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद युवराज सिंह 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। अंत में (19.2 ओवर) मिशेल मैकक्लेनाघन (10) भी आउट हो गए और टीम हार गई। रसिख सलाम ने नाबाद रहते हुए 5 रन बनाए।
दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा और इशांत शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि राहुल तेवतिया, कीमो पॉल, एक्सर पटेल और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट अपने खाते में जोड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी
पृथ्वी शाॅ (7) दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक को कैच दे बैठे और आउट हो गए। इस दौरान मिशेल मैक्लेनाघन गेंदबाजी कर रहे थे। दिल्ली को दूसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में चौथे ओवर की चौथी गेंद पर लगा। मैक्लेनाघन की गेंद पर अय्यर कीरोन पोलार्ड को कैच दे बैठे और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरा विकेट कॉलिन इनग्राम (47) का गिरा। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन कटिंग की बाॅल पर वह हार्दिक पंड्या को कैच देकर वापस लौट गए। 15वें ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन ने हवा में शाट खेला और गेंद सूर्यकुमार यादव के हाथों में चली गई और धवन 43 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे।
पंड्या के बाद कीमो पॉल (3) भी ज्यादा देर तक अपना विकेट नहीं बचा पाए और 17वें ओवर की 5वीं गेंद पर कैच आउट हो गए। पॉल मैक्लेनाघन की गेंद पर कॉक के हाथों कैच आउट हुए। पाॅल के बाद एक्सर पटेल भी ज्यादा देर तक अपना विकेट नहीं बचा पाए और एक चौका लगाकर 18वें ओवर की दूसरी गेंद ( बाॅलर जसप्रित बुमराह) पर आउट रसिख के हाथों आउट हो गए। पंत के अलावा राहुल तेवतिया (9) भी नाॅट आउट रहे।
मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मिशेल मैकक्लेनाघन ने झटके जबकि गुमराह, पंड्या और कटिंग ने एक-एक विकेट लिया।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के आंकड़ों पर एक नजर:
मुंबई इंडियंस आईपीएल का खिताब तीन बार अपने नाम कर चुकी है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013, 2015 और 2017 में ट्रॉफी अपने नाम की थी।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (पुराना नाम- दिल्ली डेयरडेविल्स) एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई। आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अबतक 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से दोनों टीमों ने 11-11 बार मैच जीते हैं।
आईपीएल के पिछले सीजन में खेले गए आखिर दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की थी। अब दिल्ली के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है।
वहीं, मुंबई इंडियंस ने पिछले पांच मैचों में से तीन में दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल की थी।
प्लेइंग XI
मुंबई इंडियन्स : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, क्रुनाल पंड्या, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनाघन, रसिख सलाम, जसप्रित बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), कॉलिन इनग्राम, कीमो पॉल, एक्सर पटेल, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बाल्ट, इशांत शर्मा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website