
वर्ल्ड नम्बर वन टेनिस प्लेयर रह चुकी अमेरिका की सेरेना जमीका विलियम्स ने अपनी बेटी एलेक्सिस ओलंपिया ओहानियन जूनियर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसे टेनिस प्लेयर के साथ खेलते हुए दिखाया गया है। विलियम्स की उनकी बेटी का टेनिस के प्रति प्रेम दिखाता ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।
अमेरिकी टेनिस स्टार द्वारा इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें उनकी बेटी टेनिस रैकेट्स से खेल रही है। इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ढेरों यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है।
37 साल की विलियम्स मातृत्व का आनंद ले रही है और अकसर इंस्टाग्राम पर अपनी और अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसमें कई तस्वीरों में विलियम्स और एलेक्सिस एक साथ दिखाई देती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website