
बोतल कैप चैलेंज आजकल सोशल मीडिया पर बहुत चर्चित हो रहा है। लोकप्रिय लोग दूसरों को चैलेंज देकर इसे और अधिक फैला रहा है। बाॅलीवुड के बाद अब क्रिकेट जगह में भी बोतल कैप चैलेंज का क्रेज छाने लगा है और इस लिस्ट में पहला नाम फेमस क्रिकेटर युवराज सिंह का है। हालांकि उन्होंने इस चैलेंज में ट्विस्ट डालते हुए इसे एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।
युवराज सिंह ने सोशल साइट्स पर इस चैलेंज की एक वीडियो डाली है और इसे एक अलग लेवल पर पहुंचाते हुए बल्ले से बाॅल को हिट करते हुए बोतल का ढक्कन खोलते नजर आ रहे हैं। युवराज ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपलोड किया है और इस वीडियो के जरिए ब्रायन लारा, शिखर धवन, क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर को चैलेंज दिया है।
युवराज द्वारा अपलोड की गई इस वीडियो लोगों द्वारा खूब प्यार दिया जा रहा है। ट्विटर पर अपलोड की गई बोतल ओपन चैलेंज की वीडियो को 80 हजार बार देखा जा चुका है और 17 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो को तीन घंटे में 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Here’s my version of the #bottlecapchallenge . The challenge goes out to @BrianLara @SDhawan25 @henrygayle and @sachin_rt who has to take this challenge as a left hander 😎 pic.twitter.com/fdZXSUEXJb
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) July 8, 2019
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website