
नई दिल्लीः प्लेन में अकसर हम पसेंजर द्धारा किसी ना किसी तरह की अजीबाेगरीब हरकतें करने की बातें पढ़ते रहते है, लेकिन इस बार एक ऑस्ट्रियन एयरलाइंस में जाे हुअा, वाे अापके दिल काे छू लेगा। जी हां, वियना से एथेंस जा रही एक ऑस्ट्रियन एयरलाइंस हवा में करीब 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी।
शुरू में सब कुछ नॉर्मल था, लोकिन थोड़ी देर बाद वहां एक बजाने वालों का एक ग्रुप आ गया और ब्रूनो मार्स का ‘मैरी यू’ गाना गाने लगा। इसके बाद Jurgen Bogner अपनी गर्लफ्रेंड Nathaly के सामने घुटनों पर बैठ गए और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। Nathaly ने भी ‘हां’ कह दिया। लेकिन सरप्राइज़ेज़ यहीं ख़त्म नहीं हुए। Jurgen ने एक शादी का जोड़ा और अंगूठियां निकालीं और प्लेन में ही उनकी शादी हाे गई। इस दाैरान बकायदा शादी का केक भी काटा गया।
इस सख्स ने ये सब कुछ 2 घंटे की फ्लाइट के दौरान किया। बैसे ताे ये कपल छुट्टियां मनाने के लिए ग्रीस जा रहे थे, लेकिन अब हनीमून मना कर ही लौटेंगे। इन शानदार पलाें काे ब्लॉगर Tatjana Catic ने अपने कैमरे में कैद किया है, जाे प्लेन में उनके पास वाली सीट पर ही यात्रा कर रही थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website