
दोहा, 4 अक्तूबर, 2019- विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सातवें दिन महिलाओं के 400 मीटर मुकाबले में उलट फेर देखने को मिला । बहरीन की सल्वा ईद नासेर ने 48.14 सैकिंड का समय लेते हुए गोल्ड मेडल जीता । बहामास की शान मिलर ऊबो को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा । ऊबो को गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा था ।
हेप्टाथलॉन में इंग्लैंड की कैटरिना जाॅनसन थाॅम्पसन ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। उन्होंने बेल्जियम की थियाम को हराकर सिल्वर मेडल जीता।
डेकाथलान में जर्मनी के निकलास स्कॉल ने गोल्ड मेडल जीता, जैवलिन थ्रो में निक्लास का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
महिलाओं की शाॅट पुट में चीन की लिजीआओ गौंग ने 19.55 मीटर दूर गोला फेक स्वर्ण पदक जीता ।
सातवें दिन तक 8 गोल्ड मेडल के साथ अमेरिका पहले नंबर पर है। इसके बाद चीन तीन गोल्ड मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। जमैका इंग्लैंड और केन्या दो-दो गोल जीतकर पहले पांच में बने हुए हैं।
भारत के अविनाश साबले आज रात फाइनल में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। 3000 स्टेपल चेज में उन्होंने फाइनल में जगह बनाई है हालांकि सातवें दिन के सातवें दिन के अंत तक तक भारत को अब तक मेडल जीतने में कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website