Sunday , May 24 2026 5:25 PM
Home / Sports / तजिंदर पाल  सिंह तूर  और दुती चंद बने बेस्ट एथलीट, रेल्वे ने जीता ओवरऑल चैंपियनशिप खिताब 59वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 

तजिंदर पाल  सिंह तूर  और दुती चंद बने बेस्ट एथलीट, रेल्वे ने जीता ओवरऑल चैंपियनशिप खिताब 59वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 

रांची (14 अक्टूबर 2019) – रांची में 10 से 13 अक्टूबर तक खेली गई  59वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का ओवरऑल खिताब रेल्वे ने जीत लिया है। रेल्वे ने सबसे ज्यादा 264 अंक लेते हुए अव्वल स्थान अर्जित किया। 
दूसरे स्थान पर सर्विसेस और तीसरे स्थान पर हरियाणा रहा। 
चैंपियनशिप के आखिरी दो दिन दो दिग्गजों के नाम रहे । पुरुषों के गोलाफेंक यानी शॉट पुट में तजिंदर पाल सिंह तूर ने 20.92 मीटर दूरी तक गोला फेंक अपने ही रिकार्ड में सुधार करते हुए नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। 
महिलाओं की 200 मीटर रेस में एक बार फिर दुती चंद ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। 23.17 सैकंड में फर्राटा रेस पूरी करते हुए दुती ने पहला स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप की 100 मीटर की फर्राटा रेस भी दुती चंद ने अपने नाम की थी। 
पुरुषों की 200 मीटर रेस दिल्ली के अभिनव पंवार के नाम रही जिन्होंने 21.37 सैकंड का समय लिया। 
800 मीटर रेस में पीयू चित्रा ने बाजी मारी। चित्रा ने 2 मिनट 4.59 सैकंड का समय लिया । 1500 मीटर का गोल्ड भी चित्रा के नाम ही रहा था। 
 पुरुषों की 800 मीटर में सर्विसेज के मोहम्मद अफसल ने 1 मिनट 50.88 सैकंड का समय लेते हुए स्वर्ण जीता। 
 3000 मीटर स्टील चेज़ का पहला स्थान चिंता यादव के नाम रहा जबकि सर्विसेस के दुर्गा बहादुर बुद्धा के नाम पुरुषों का पहला स्थान रहा।
पुरुषों के जेवेलिन थ्रो में पंजाब के अर्शदीप सिंह ने बाजी मारी। जबकि ट्रिपल जंप में कार्तिक उन्नीकृष्णन ने 16.78 मीटर की छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया।