
महिला रैसलर लाना ने पुरानी प्रेमी रुसव को छोड़कर बॉली लैश्ले के साथ सगाई कर ली है। बॉबी ने डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. रॉ में दर्शकों के सामने लाना को प्रपोज किया।
बताया जाता है कि बॉबी ने लाना को पहले ही आश्वस्त किया था कि वह रुसव को रिंग में हराने के बाद उससे सगाई करेंगे। हालंकि बॉबी को प्रपोज ड्रामे से भरपूर था।
रिंग में सबसे पहले लाना ने माइक थामा और उन्होंने बॉबी को कहा कि मैं चाहती हूं कि तुम कहो मुझसे शादी करोगे?
इस पर एकबारगी तो बॉबी को डांटने की एक्टिंग में कहा कि ऐसा कोई नहीं है जो मुझे ऑर्डर दे कि मैं यह करूं या न करूं। बॉबी का यह रुख देखकर एक बार तो लाना भी सहम जाती है। लेकिन तभी बॉबी कहते हैं कि मैं यह शब्द बाकी सबसे नहीं सुन सकता सिर्फ तुम्हें छोड़ कर। इसके बाद बॉबी ने लाना को रिंग पहनाकर सगाई का ऐलान किया।
लाना भी इस मौके इतनी खुश थी कि वह स्टेज पर ही उछलकर अपनी खुशी जताई लगी।
बता दें कि लाना का लंबे समय तक रुसव के साथ अफेयर रहा। लाना बतौर मैनेजर रुसव के साथ जुड़ी थी लेकिन इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। अभी पिछले ही महीने अचानक लाना ने रुसव का साथ छोड़ दिया।
लाना ने कहा कि रुसव हर समय उत्तेजित रहता था इसलिए वह उसका साथ छोड़ रही है। बताया जा रहा है कि अब डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. रुसव और बॉबी लैश्ले की शादी प्लान करने जा रहा है। उम्मीद है कि दोनों की शादी लाइव टेलीकास्ट होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website