एक महिला ने अपने कुत्ते के लिए इतना पैसा खर्च कर दिया कि कोई सोच भी नहीं सकता। अमेरिका की एक महिला ने 8 दिन पहले खो गए कुत्ते को ढूंढने के लिए न सिर्फ एक विमान किराए पर ले लिया बल्कि इसके लिए उसने पांच लाख रुपए इनाम देने का ऐलान भी किया है। साथ ही एक वेबसाइट भी शुरू की है। एमिली टेलेर्मो ने कहा कि मैं अपने कुत्ते को खोजने के
लिए कुछ भी कर सकती हूं, क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। दरअसल, एमिली का ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड जैक्शन 15 दिसंबर को एक ग्रोसरी स्टोर से चोरी हो गया था। महिला का अपने कुत्ते के लिए अथाह प्रेम सोशल मीडिया पर चर्चाका विषय बना हुआ है।
लिए कुछ भी कर सकती हूं, क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। दरअसल, एमिली का ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड जैक्शन 15 दिसंबर को एक ग्रोसरी स्टोर से चोरी हो गया था। महिला का अपने कुत्ते के लिए अथाह प्रेम सोशल मीडिया पर चर्चाका विषय बना हुआ है।एमिली ने कहा, “उसका पता बताने वाले को 4.97 लाख रुपए (7 हजार डॉलर) का इनाम दिया जाएगा। मैंने इसे खोजने के लिए एक विमान भी बुक कराया था। किराए के तौर पर मैंने 85 हजार रुपए का भुगतान किया। विमान को पहले गुरुवार के लिए बुक किया गया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण विमान ने शुक्रवार को शहर का चक्कर लगाया।” एमिली ने बताया कि विमान ने सैन फ्रांसिस्को और ओकलैंड के ऊपर से एक-एक गली का मुआयना किया। विमान से झंडा बंधा था, जिसमें एक वेबसाइट www.bringjacksonhome.com की जानकारी दी गई थी।
वेबसाइट पर कुत्ते से जुड़ी जानकारी अपलोड की गई है। एमिली ने बताया कि ग्रोसरी स्टोर के सीसीटीवी फुटेज में जहां कुत्ता बंधा था, वहां एक व्यक्ति कुत्ते के पास जाते दिखा है। उसने हुडी पहन रखी थी। चोरी होने के बाद महिला ने अपनी मित्र के साथ आस-पास के इलाके में उसे खोजा भी। उसने हुलिए के बारे में बताया कि वह पांच साल का है और उसकी आंखें नीली हैं। वजन करीब 13 किलोग्राम है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website