Tuesday , June 23 2026 5:14 PM
Home / Lifestyle / ये कौन-सा अमीरों वाला पानी है.. समय रैना के शो पर आलिया लेकर पहुंची स्पेशल पानी, घर पर ऐसे बनाकर पीएं आप

ये कौन-सा अमीरों वाला पानी है.. समय रैना के शो पर आलिया लेकर पहुंची स्पेशल पानी, घर पर ऐसे बनाकर पीएं आप


इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के पहले एपिसोड में एक सीन पर सभी की नजर अटक गई। जब समय रैना आलिया भट्ट को प्रोटीन ड्रिंक और पानी ऑफर करते हैं तो वो कहती हैं कि मेरे पास अपना पानी का बॉटल है। इस पर समय हाजिरजवाबी में कहते हैं कि आप हम नॉर्मल लोगों का पानी नहीं पीते हो क्या, ये कौन-सा अमीरों वाला पानी है। जिसके बाद आलिया भट्ट अपने पानी की खासियत बताती हैं। यह चीज हर नॉर्मल इंसान के लिए जरूरी हो सकती है और आप ऐसा पानी घर पर भी बना सकते हैं।
आलिया भट्ट के पानी की खासियत? – आलिया भट्ट जिस पानी की बोतल की बात कर रहीं थीं, उसमें उन्होंने स्पेशल इलेक्ट्रोलाइट्स बताए। उनका कहना था कि इसके अंदर कुछ स्पेशल इलेक्ट्रोलाइट्स हैं, जो उन्हें स्टेज पर नर्वसनेस या डर की वजह से बेहोश होने से बचाएंगे।
क्या होते हैं इलेक्ट्रोलाइट्स? – एनसीबीआई पर मौजूद शोध के मुताबिक, इलेक्ट्रोलाइट्स का काम सेल्स की इलेक्ट्रिकल न्यूट्रेलिटी को मेंटेन रखना और नर्व्स व मसल्स के फंक्शन को सही रखना होता है। इसलिए हर किसी को इनकी जरूरत होती है। शरीर को आपके खानपान से यह मिलते हैं। जब शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन में कोई गड़बड़ी आ जाती है तो कुछ संकेत दिख सकते हैं, जैसे थकान, हाथ-पैर कांपना, हाथ-पैर में सुन्न, थकान, डायरिया, धड़कन तेज होना, सिरदर्द आदि।
इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलन का खतरा – जब कोई व्यक्ति ऐसी स्थिति से गुजर रहा हो, जिसमें शरीर का फ्लूइड लॉस हो रहा हो तो इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलित हो जाते हैं। सबसे आम कारण धूप में रहना, डिहाइड्रेशन या अत्यधिक पसीना व पेशाब आना है। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, इसके अलावा ईटिंग डिसऑर्डर्स, किडनी डिजीज, लिवर डिजीज, हार्ट फेलियर, हाई बीपी, एंटीबायोटिक्स, ड्यूरेटिक्स और लैक्सेटिव की वजह से भी इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस खराब हो सकता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स के नाम – एनसीबीआई पर मौजूद शोध में इलेक्ट्रोलाइट्स के नाम दिए गए हैं, जो कि सभी मिनरल्स हैं। लेकिन ध्यान दें कि हर मिनरल इलेक्ट्रोलाइट्स नहीं होता।
सोडियम
पोटैशियम
कैल्शियम
बायकार्बोनेट
मैग्नीशियम
क्लोराइड
फॉस्फोरस
घर पर कैसे बना सकते हैं इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी? – जिन लोगों को इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलन का खतरा ज्यादा होता है, वो घर पर इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाला ओआरएस का पैकेट लाकर घर पर पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। उसमें सभी जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं और पानी में मिलाने का सही तरीका भी दिया होता है। आप दिल्ली सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दीप चंद बंधु हॉस्पिटल की गाइडलाइन के मुताबिक ओआरएस को घर पर भी बना सकते हैं।
1 लीटर साफ पीने का पानी लें।
इसमें 6 छोटी चम्मच चीनी डालें।
आधा छोटी चम्मच नमक डालें।
घोल को अच्छी तरह मिलाएं ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए।
ओआरएस की कुछ-कुछ घूंट हर 5 मिनट पर पीएं।
सावधानी है जरूरी – यह जरूर ध्यान रखना पड़ेगा कि नॉर्मल स्वस्थ व्यक्ति दिन में 1 से 2 गिलास इलेक्ट्रोलाइट्स वाल पानी पी सकता है। लेकिन, अगर आप किसी समस्या या बीमारी के मरीज हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। क्योंकि किडनी और लिवर जैसी बीमारी में इसे पीना खतरनाक भी हो सकता है। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आपके शरीर को कौन-सा इलेक्ट्रोलाइट्स ज्यादा चाहिए या कौन-सा कम चाहिए। इन सभी चीजों की जानकारी आपका डॉक्टर दे सकता है।