
आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन से हरा दिया है। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। इस मैच में भारतीय टीम के साथ ही खिलाड़ियों ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड बनाए। हम आपको 5 ऐसे ही रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।
आयरलैंड के खिलाफ भारत की पहली हार – भारतीय क्रिकेट टीम की यह आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली हार है। इससे पहले खेले सभी 11 मैचों में भारत को जीत मिली थी। 2007 में दोनों टीमों के बीच पहला मैच हुआ था। इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड भारत को हराने वाली 11वीं टीम बन गई है।
दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद पहला मैच हारे – भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनने के बाद अपनी पहला मैच हारी है। 2024 में खिताब जीतने के बाद भारत ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था और वहां पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी।
लगातार दो मैच में सबसे ज्यादा रन – प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मैच में 4 ओवर में 57 रन दिए। भारत के लिए अपने पिछले टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 68 रन दिए थे। प्रसिद्ध लगातार दो टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा 125 रन देने वाले बॉलर बन गए हैं।
आयरलैंड के खिलाफ सबसे महंगा ओवर – प्रसिद्ध कृष्णा आयरलैंड के बल्लेबाजों ने 17वें ओवर में 27 रन बनाए। गैरेथ डेलनी ने इस दौरान लगातार तीन छक्के मारे। प्रसिद्ध आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
श्रेयस अय्यर पहला टी20 हारने वाले चौथे भारतीय कप्तान – श्रेयस अय्यर का भारतीय कप्तान के रूप में यह पहला टी20 इंटरनेशनल मैच था। वह इस फॉर्मेट में पहला मैच हारने के बाद भारत के चौथे कप्तान बन गए हैं। विराट कोहली, ऋषभ पंत और शुभमन गिल भी इसमें शामिल हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website