Wednesday , March 4 2026 5:07 PM
Home / Sports / जोस बटलर ने अफ्रीकी क्रिकेटर फिलेंडर को दी गालियां, पीटरसन बोले- बड़ी बात नहीं

जोस बटलर ने अफ्रीकी क्रिकेटर फिलेंडर को दी गालियां, पीटरसन बोले- बड़ी बात नहीं


इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन विवाद सामने आया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने बल्लेबाजी कर रहे वर्नोन फिलेंडर को गाली दे डाली है और स्टंप माइक पर साफ सुनाई दे रहा था जिसको लेकर अफ्रीकी दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई है।
438 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टेस्ट मैच को बचाने के लिए रक्षात्मक खेल खेलने लगी। टेस्ट मैच के पांचवे दिन बैटिंग करने आए वर्नोन फिलेंडर ने भी इसी रक्षात्मक तरीके से बैटिंग करने लगे। इससे इंग्लिश गेंदबाजों के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी और झल्ला कर जॉस बटलर ने एक ऐसा कारनामा कर दिया जिसकी उम्मीद किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से नहीं थी। जब वर्नोन फिलेंडर क्रीज पर थे और बटलर को वर्नोन फिलेंडर को अपशब्द कहते हुए पाया गया। जॉस बटलर की यह हरकत स्टंप माइक पर पकड़ी गई जिससे अफ्रीकी बल्लेबाज खुश नही दिखें।
इसी को लेकर दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर इस वाक्य की वीडियो डालकर लिखा कि खैर यह साफ और ऊंची आवाज में सुनाई दिया गया है। इसी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए ‘जॉस बटलर का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि जोस बटलर को अकेला छोड़ दो, यह टेस्ट क्रिकेट है और इस तुलना में यह कुछ भी नही है मैदान पर बहुत कुछ चलता रहता है, अभी काफी वक्त है, सीरीज जिंदा है’।
बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने यह मैच 189 रन से जीत लिया है और चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।