
सोशल मीडिया पर इनदिनों चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अचानक से 90 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाती है। नीचे गिरने के बाद कुछ पलों के महिला स्थिर हो जाती है और उठ कर चलने लग पड़ती है। यह घटना रूस के इजलुचिन्स्क के केंद्रीय शहर में एक अपार्टमेंट ब्लॉक की है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि 9वीं मंजिल (90 फीट की ऊंचाई ) से महिला जमीन पर जमी बर्फ के ऊपर गिर जाती है। बर्फ मेें गिरने के कारण महिला को चोट नहीं लगती और वह कुछ पलों के भीतर उठ कर बैठ जाती है। इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर भी हैरान रह गए कि इतनी ऊचांई से गिरने के बावजूद भी महिला की एक भी हड्डी नहीं टूटी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website