Tuesday , February 10 2026 6:31 AM
Home / Sports / एबी डी विलियर्स ने खोला राज, पत्नी डेनियल को प्रपोज करने से पहले बोला था झूठ

एबी डी विलियर्स ने खोला राज, पत्नी डेनियल को प्रपोज करने से पहले बोला था झूठ


दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने 2013 में गर्लफ्रैंड डेनियल (Danielle de Villiers) के साथ शादी की थी। उन्होंने डेनियल को ऐतिहासिक जगह ताजमहल में प्रपोज किया था। डीविलियर्स ने अब इसके पीछे का राज बताया है, कि आखिर क्यों उन्होंने प्रपोज के लिए ताजमहल को चुना था।
एबी डी विलियर्स ने पत्नी डेनियल को कैसे किया प्रपोज
डीविलियर्स ने कहा, ”आईपीएल शुरू होने से करीब दो महीने पहले, मैं प्‍लानिंग कर रहा था। मैंने अंगूठी ले ली थी और वहीं (ताजमहल) प्रपोज करने का फैसला किया और जब मैं आईपीएल में पहुंचा तो मैंने सिक्‍योरिटी गार्ड्स बुलाए जो कि असल में पूरी चीज की फोटो और वीडियो ले रहे थे।” डीविलियर्स ने कहा, ”मैंने डेनियल को बताया कि मुझे सिक्‍योरिटी गार्ड्स के साथ ट्रेवल करना होगा, इसीलिए वे हमारे साथ आए हैं और इस तरह यह एक सरप्राइज रहा और मैंने इसे कैमरे पर रिकॉर्ड कर लिया।”
एबी डी विलियर्स ने डेनियल को पूरी तरह चौंका दिया था
एबी डी विलियर्स ने ने बताया, ”वह मेरी जिंदगी का बहुत खास पल था। मैंने डेनियल को पूरी तरह चौंका दिया था। उसे इस बारे में कुछ भी पता नहीं था और मैं इससे बेहतर जगह पर ऐसा नहीं कर सकता था। मुझे याद है जब मैं वापस पहुंचा तो विराट ने मुझसे क्‍या कहा। वह कह रहा था कि तुमने हमारे लिए पैमाना बहुत ऊंचा कर दिया है, लेकिन मुझे लगता है कि उसने अनुष्‍का शर्मा से शादी कर बहुत सही किया है।”