Tuesday , February 10 2026 6:30 AM
Home / Sports / 5वें टी20 में बाउंड्री पर बैठे विलियमसन से क्या बात कर रहे थे, कोहली ने किया खुलासा

5वें टी20 में बाउंड्री पर बैठे विलियमसन से क्या बात कर रहे थे, कोहली ने किया खुलासा


भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के दौरे पर है और उसने इस दौरे की शुरूआत टी20 मैच से की। भारत ने टी20 सीरीज न्यूज़ीलैंड से 5-0 से जीतकर अपने नाम की। आखिरी टी20 मैच में भारतीय कप्तान विराट और न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन दोनों ही मैच नहीं खेल रहे थे। लेकिन मैच के दौरान दोनों बाउंड्री लाइन के बाहर बैठे बात करते दिखाई दिए। अब विराट ने इस पर खुलासा किया है कि वह दोनों किस विषय पर बात कर रहे थे।
कोहली ने बताया कि हम अब उस स्तर पर पहुंच चुके हैं जहां प्रत्येक टीम हमें हराना चाहती है और न्यूजीलैंड भी अलग नहीं है। लेकिन अंतर यह होगा कि इसमें कोई द्वेष नहीं है। यही वजह है कि मैं केन के साथ सीमा रेखा के पार बैठकर मैच के बीच में क्रिकेट पर नहीं बल्कि जिंदगी पर बात रहा था। कोहली ने यह बात न्यूज़ीलैंड में मौजूद भारतीय कमीशन के सामने कही। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बता दें कि आखिरी टी20 मैच के दौरान विराट और केन की बाउंड्री लाइन के बाहर बैठे बात करने वाली वीडियो खूब वायरल हुई थी। इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब मीम्स बनाएं थे और जमकर शेयर भी किया था।