Tuesday , February 10 2026 4:34 AM
Home / Sports / SA v AUS: पैट कमिंस ने वनडे करियर में पूरे किए 100 विकेट, बनाया यह रिकॉर्ड

SA v AUS: पैट कमिंस ने वनडे करियर में पूरे किए 100 विकेट, बनाया यह रिकॉर्ड


दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच पर्ल के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी के लिए आई दक्षिण अफ्रीका की टीम 7 विकेट के नकुसान पर 291 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए और वनडे करियर में अपने 100 विकेट पूरे किए। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने के मामले में छठे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाज मैच
मिचेल स्टॉर्क 52
ब्रैट ली 55
डेनिस लिली, शेन वार्न, नेथन ब्रैकन 60
पैट कमिंस 62

दक्षिण अफ्रीका टीम की ओर से हेनरी क्लासन ने अपने करियर का पहला शतक लगाते हुए नाबाद 123 रन की शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लेकर आए। क्लासेन ने डेविड मिलर के साथ मिलकर टीम के रन 291 रन पर पहुंचा दिया और ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने 292 रन का बड़ा लक्ष्य रखा।