Thursday , April 30 2026 10:48 AM
Home / Sports / टेनिस से संन्यास लेकर मारिया शारापोवा चलाएगी बीच वेयर रेंज, डाली ग्लैमरस पोस्ट

टेनिस से संन्यास लेकर मारिया शारापोवा चलाएगी बीच वेयर रेंज, डाली ग्लैमरस पोस्ट


रूस की टेनिस प्लेयर मारिया शारापोवा टेनिस से संन्यास लेने के बाद अपने बीचवेयर रेंज बिजनेस को बढ़ाने में लग गई हैं। 5 ग्रैंड स्लैम विनर 32 साल की मारिया अब बीच वेयर में नजर आ रही है। ग्रीन टॉप और ब्ल्यू स्पोटर््स अंडरवेयर में नजर आ रही मारिया काफी हॉट नजर आ रही है।
मारिया ने बीते दिनों ही संन्यास लिया था। पहले ड्रग के कारण बैन तो बाद में चोट के चलते मारिया का प्रदर्शन दिन-ब-दिन नीचे जा रहा था। अपने रिटायरमैंट के वक्त वह 373वीं रैंकिंग पर चल रही थी। मारिया ने रिटायरमैंट के बाद एक मैगजीन को अपना इंटरव्यू दिया था। उसमें उन्होंने कहा- मैं परिवार के साथ शांति की भावना बनाए रखूंगी। अब हर सुबह एक कप कॉफी। मेरी पसंद के वर्कआउट (हैलो, डांस क्लास!) होंगे।
बता दें कि बीते दिनों टेनिस से रिटायरमैंट के बाद मारिया ने कहा था- मेरी सफलता की कुंजी यह थी कि मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और मैं कभी ज्यादा आगे भी नहीं देखती थी। मेरा मानना था कि अगर मैं खुद को पीसती और पीसती रही, तो एक दिन मैं खुद को एक अविश्वसनीय जगह पर ले जाऊंगी। वैसे इस जगह को पाना आसान नहीं होता। इसके लिए आपको अपने मन के पीछे के विचारों को शांत करने की कोशिश करनी होती है और कोर्ट की मांगों को मानना चाहिए होता है।