
वाशिंगटन : डेमोक्रेटिक पार्टी से अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु वैश्विक शांति और सौहार्द का रास्ता दिखा सकते हैं। लोकेश मुनि के कार्यालय से जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक जैन आध्यात्मिक गुरु आचार्य लोकेश मुनि से सिलिकॉन वैली में मुलाकात के दौरान हिलेरी ने कहा कि अमेरिका ने हमेशा से ज्ञान का प्रसार करने का समर्थन किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘आध्यात्मिक ज्ञान उच्च्तम ज्ञान का रूप है जो आध्यात्मिक गुरुओं के पास है, वे आने वाले दशकों में अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।’’ मुनि फिलहाल अमेरिका की शांति एवं सौहार्द यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के समक्ष तीन मुख्य चुनौतियां हैं आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और असमानता। ‘‘अमेरिका और भारत एकजुट होकर आतंकवाद, निरक्षरता और गरीबी के खिलाफ लड़ सकते हैं।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website