Tuesday , February 10 2026 4:34 AM
Home / Sports / लॉकडाउन में एमएस धोनी का हेयरकट चकाचक, लेकिन नहीं कर रहे शेविंग

लॉकडाउन में एमएस धोनी का हेयरकट चकाचक, लेकिन नहीं कर रहे शेविंग


लॉकडाउन में एमएस धोनी (MS Dhoni) इन दिनों अपने घर पर समय बिता रहे हैं। अकसर क्रिकेट के बिजी शेड्यूल के चलते धोनी को भी घर से दूर अपनी यात्राओं पर रहना पड़ता है। लेकिन लॉकडाउन ने उन्हें भी लगातार परिवार के साथ समय बिताने का मौका दिया है। इस मौके पर धोनी का नया बियर्ड लुक (MS Dhoni Beard Look) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लॉकडाउन में एमएस धोनी का हेयरकट चकाचक, लेकिन नहीं कर रहे शेविंगदुनिया में अगर कोरोना वायरस (Coronavirus) का हाहाकरा न मचा होता तो इस वक्त एमएस धोनी पीली जर्सी में क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के जड़ते दिख रहे होते। लेकिन लॉकडाउन में धोनी भी अपने घर पर ही आराम फरमा रहे हैं।
10 महीने से क्रिकेट से दूर हैं धोनी
वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं। इस बार आईपीएल (IPL) से उन्होंने वापसी का सोचा था और धोनी ने इस टूर्नमेंट के लिए वह पसीना भी खूब बहा रहे थे।
लेकिन चीन से शुरू हुआ घातक कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले लिया और दुनिया भर में फैल गया। इसके चलते अब सभी आउटडोर ऐक्टिविटीज पर रोक है। 29 मार्च को धोनी को आईपीएल के रास्ते क्रिकेट में अपनी वापसी करनी थी लेकिन इस टूर्नमेंट को स्थगित करना पड़ा।
देश भर में लॉकडाउन के चलते एमएस धोनी भी अपने घर पर हैं। धोनी खुद तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐक्टिव नहीं रहते लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से फैन्स धोनी की झलक देखते रहते हैं।
एमएम धोनी को आपने बियर्ड लुक में बेहद कम मौकों पर देखा होगा। लेकिन धोनी इन दिनों लॉकडाउन में अपना यह शौक पूरा कर रहे हैं। शुक्रवार को जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें धोनी और जीवा अपने एक डॉग के साथ टेनिस बॉल से थ्रो गेम खेल रहे हैं।
इस वीडियो में धोनी अपने छोटे-छोटे बालों वाले हेयरकट में दिख रहे हैं। लेकिन अकसर क्लीन शेव्ड दिखने वाले धोनी इस बार फुल बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं। धोनी की पूरी दाढ़ी सफेद हो चुकी है।