
आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है कि बिग बैश लीग में खेलने को लेकर फैसला वह अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर देखकर लेंगे क्योंकि अलग अलग प्रारूपों में लगातार एक साथ खेलकर वह दिमाग को अव्यवस्थित नहीं करना चाहते। वार्नर ने कहा कि 2013- 14 में टेस्ट क्रिकेट के बीच लगातार टी20 टूर्नामेंट खेलने का असर उनके प्रदर्शन पर पड़ा।
एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, ‘मेरे सारे फैसले इस बात पर निर्भर करेंगे कि मैं इस सत्र में कितना खेल रहा हूं या यात्रा कर रहा हूं।’ वार्नर ने कहा, ‘यहां बैठकर कहना कि हां मैं खेलूंगा, बहुत आसान है। लेकिन मुझे देखना होगा कि साल के आखिर में क्या स्थिति रहती है। यह कार्यक्रम पर निर्भर होगा।’ क्रिकेट आस्ट्रेलिया जनवरी में बीबीएल के लिए एक विंडो निकालने पर विचार कर रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website