
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर में भारतीय टीम के टेस्ट दौरे (india tour of australia) के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तैयारी कर ली है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जाएगा।
कोरोना वायरस के कारण फिलहाल तमाम अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट और सीरीज पर विराम लगा हुआ है। आईपीएल को भी स्थगित किया गया है और ऐसी आशंका है कि टी20 वर्ल्ड कप को भी स्थगित किया जा सकता है। ऐसे में दिसंबर में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बारे में अच्छी खबर आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का कहना है कि साल के आखिर में भारतीय टीम के टेस्ट दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने चार वेन्यू तय किए हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के दो मीडिया संस्थानों सेवन न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू और सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने कहा है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज का शेड्यूल बन चुका है। रिपोर्टों के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स इसका ऐलान शुक्रवार को करेंगे।
इसमें भारतीय टीम के लिए ‘बायो बबल’ या आइसोलेशन की कोई योजना नहीं है। ऐसी अटकलें थी कि कोरोना महामारी के कारण यह दौरा रद्द भी हो सकता है।
अगर क्रिकेट मैच सुचारू रूप से चलते हैं तो अगले साल इस रेकॉर्ड को अपने नाम पर कर सकते हैं। कोहली ने अभी वनडे में 43 शतक लगाए हैं और तेंडुलकर की बराबरी के लिए उन्हें केवल छह शतकों की जरूरत है। उन्हें भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक वनडे शतक के तेंडुलकर के रेकॉर्ड की बराबरी करने के लिए हालांकि केवल एक शतक की दरकार है। तेंडुलकर ने घरेलू धरती पर 20 जबकि कोहली ने 19 सैकड़े ठोके हैं।
वनडे में सबसे तेज 12 हजार रन
खेलों की वापसी पर तेंडुलकर के जिस वनडे रेकॉर्ड को कोहली सबसे पहले तोड़ सकते हैं वह है सबसे कम पारियों में 12,000 रन पूरा करने का। तेंडुलकर ने 300 पारियों में जबकि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग ने 314 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। कोहली ने अभी तक 248 मैचों की 239 पारियों में 11,837 रन बनाए हैं और वह 12,000 के आंकड़े से केवल 133 रन पीछे हैं।
विराट के नाम हैं ये रेकॉर्ड
गौरतलब है कि वनडे में सबसे कम पारियों में 8,000, 9,000, 10,000 और 11,000 रन बनाने का रेकॉर्ड भी कोहली नाम पर है। उन्होंने 10,000 और 11,000 रन के मामले में तेंडुलकर का रेकॉर्ड तोड़ा था।
ऑस्ट्रेलिया में तोड़ेंगे खास रेकॉर्ड
भारतीय टीम अगर चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाती है तो फिर कोहली कंगारुओं के देश में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। तेंडुलकर और कोहली ने अभी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर क्रिकेट के लंबे प्रारूप में छह-छह शतक लगाए हैं।
यह भी निशाने पर
रनों की बात करें तो तेंडुलकर के नाम पर इस देश में 20 मैचों की 38 पारियों में 1809 रन दर्ज हैं जबकि कोहली ने 12 टेस्ट की 23 पारियों में 1274 रन बनाए हैं। कोहली इस तरह से तेंडुलकर से 535 रन पीछे हैं।
सेवन न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू ने लिखा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जो कार्यक्रम बनाया है, उसके मुताबिक पहला टेस्ट तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में, दूसरा 11 दिसंबर से एडिलेड, तीसरा 26 दिसंबर से मेलबर्न और चौथा तीन जनवरी से सिडनी में होगा।’
ऐसा माना जा रहा है कि एडिलेड में होने वाला दूसरा टेस्ट डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ गुलाबी गेंद से मैच होगा लेकिन ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला जाएगा। इस कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को हो सकती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website