
आजकल बहुत सी औरतें चेहरे पर जिद्दी झाइयों से परेशान हैं। चेहरे पर झाइयां उम्र के लिहाज से या फिर जेनेटिक भी हो सकती हैं। चेहरे की झाइयां दूर करने के ढेरों उपाय हैं, मगर उसके लिए आपको थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, क्योंकि चेहरे पर झाइयां स्किन की अंदरूनी पर की समस्या है। जिसे ठीक होने में समय लगता है। आज आपको बताएंगे, चेहरे की झाइयां दूर करने का सबसे आसान तरीका…
उड़द दाल का पैक..
उड़द की दाल भारत के हर रसोई घर में आपको मिल जाएगी। उड़द की दाल आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद चीज है। यह चेहरे की डेड स्किन को खत्म करके स्किन से जुड़ी हर प्रॉबल्म को दूर करती है। खासतौर पर चेहरे की झाइयां खत्म करने के लिए यह बहुत आसान और असरदार उपाय है।
पैक बनाने के लिए जरूर सामग्री:
-उड़द की दाल – 3 चम्मच (छिलके वाली)
-दूध – दाल भिगोने के लिए
-विटामिन ई – कैप्सूल
पैक बनाने का तरीका…
-दाल को दूध में 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। 3 घंटे बाद दूध के साथ इस दाल को मिक्सी में पीस लें, कोशिश करें अगर हाथ से पीसी जाए दाल जो ज्यादा बेहतर होगा।
-पेस्ट बनाने के बाद दाल के पैक को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। ऐसा आपको पूरा 1 महीने तक करना है। आप चाहें तो 30 मिनट से ज्यादा भी इसे रख सकते हैं।
-पैक लगाते वक्त 2-3 मिनट तक पेस्ट के साथ चेहरे की मसाज भी करनी है। मसाज करने के बाद इसे चेहरे पर 30 मिनट तक लगा रहने दें।
-30 मिनट के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें, फिर चेहरे अपना अपना मनपसंद मॉइस्चराइजर लोशन लगा लें।
-1 महीना लगातार पैक लगाने के बाद आपको अपने चेहरे में फर्क दिखाई देने लगेगा।
-झाइयों के अलावा चेहरे पर हल्के दाग-धब्बे भी दूर होंगे, स्किन आपकी एक दम शाइन करेगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website