Saturday , April 25 2026 3:35 AM
Home / Off- Beat / बीच सड़क हिरण को दबोचे बैठा था खतरनाक अजगर, पल भर में हुआ चमत्कार

बीच सड़क हिरण को दबोचे बैठा था खतरनाक अजगर, पल भर में हुआ चमत्कार


सोशल मीडिया पर इनदिनों एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बीच सड़क एक विशाल अजगर ने हिरण को दबोच लिया। यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो थाईलैंड के चिडिय़ा घर बताया जा रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे एक अजगर एक हिरण को दबोचे बैठा है और लगातार वह अपना फंदा कसता दिखाई दे रहा था। इसी दौरान हिरण के लिए फरिश्ता बनकर एक शख्स वहां पहुंच जाता और वह उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगता है। इससे पहले कि अजगर हिरण को अपना निवाला बना पाता शख्स ने तुंरत लकड़ी से अजगर की पिटाई करनी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से अजगर घबरा गया और हिरन को छोड़कर झाडिय़ों में चला गया। अजगर के चंगुल से छुटते ही हिरण ने राहत की सांस ली। इस सारी घटना को वहां खड़े एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।