
लंदन में दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक पुलिसवाले को पीटते हैं और उन्हें बचाने आई पुलिसकर्मी के साथ भी बदसलूकी करते हैं। इस दौरान आसपास खड़े लोग वीडियो बनाते हैं और सेल्फी लेते हैं।
एक ओर जहां लंदन में अश्वेत लोगों से भेदभाव और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं, वहीं पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग खुशी जाहिर करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद इन लोगों की काफी आलोचना की जा रही है। लंदन के मेयर प्रीति पटेल और गृह सचिव प्रीति पटेल ने घटना की निंदा की है।
दो पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी
लंदन के हैकने में फ्रैम्पटन पार्क रोड में बुधवार को हुई घटना के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले एक पुलिसवाले को जमीन पर गिराकर पीटा जाता है और उसे बचाने आई महिला पुलिसकर्मी को भी धक्का दे दिया जाता है। यही नहीं, कई लोग एक बेसबॉल बैट के साथ आकर खड़े होते हैं, चिल्लाते हैं और पूरी घटना का वीडियो बनाते हैं। एक शख्स डांस करते और सेल्फी लेते हुए भी दिखाई देता है। दोनों पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।
सादिक खान, प्रीति पटेल ने की निंदा
मेट्रोपॉलिटन पुलिस फेडरेशन का कहना है कि पुलिसकर्मियों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। चेयरमैन केन मार्श ने कहा है कि पुलिस समाज का पंचिंग-बैग नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हमारे परिवार हैं, हम अपनी शिफ्ट के बाद घर जाना चाहते हैं लेकिन खतरे बड़े हैं और बढ़ते जा रहे हैं।’ लंदन के मेयर सादिक खान ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि पुलिसवालों पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गृह सचिव प्रीति पटेल ने इस घटना को हैरान करने वाला और निंदनीय बताया है।
दुनियाभर में चल रहे प्रदर्शन
अमेरिका के मिनेसोटा में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत-अमेरिकन George Floyd को इंसाफ दिलाने की मांग और अश्वेतों से हो रहे भेदभाव के खिलाफ दुनियाभर में प्रदर्शन चल रहे हैं। ब्रिटेन में लंदन समेत कई जगहों पर लोगों ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया है और तरीकों को बदले जाने की मांग की है। साथ ही, अश्वेतों को इतिहास में गुलाम बनाए जाने की प्रथा के खिलाफ भी आंदोलन जारी हैं।
This happened in hackney today 😯😯 pic.twitter.com/ZBW4moNRCn
— London & UK Crime.. (@CrimeLdn) June 10, 2020
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website