
इराक के महान फुटबॉलर अहमद राढी (Ahmad Radhi dies) का रविवार को निधन हो गया है। वह 56 वर्ष के थे। उनके निधन की घोषणा करते हुए इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि फुटबॉल के महानायक अहमद राढी की मौत हो गई है। वह कोरोनो वायरस से संक्रमित थे।
मंत्रालय के अनुसार, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी COVID-19 जांच पॉजिटिव पाई गई। गुरुवार को उनकी स्थिति में सुधार होने के बाद जांच की गई थी। हालांकि, बाद में हालत बिगड़ती चली गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
इराक की राजधानी में रविवार सुबह अपने हीरो को के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों ने जुलूस में निकाला। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स पर जारी किए गए वीडियो फुटेज में दर्जनों पुरुषों को एक एम्बुलेंस के चारों चलते दिख रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो कई फैन इस जुलूस के दौरान रोते दिखाई दिए। 21 अप्रैल, 1964 को बगदाद में जन्मे अहमद ने देश के लिए कुल 121 मैच खेले और 62 गोल दागे। क्लब करियर की बात करें तो उन्होंने विभिन्न क्लबों (अल-जावरा, अल-वकरा, अल-रशीद फुटबॉल क्लब) से कुल 338 मैचों में 211 गोल दागे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website